बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास कार खाई में गिरी,नदी के गहरे पानी में समाई, SDRF की टीम मौके पर

देहरादून/टिहरी

बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के कौडियाला के पास एक कार के गहरी खाई में गिरी पहुंची SDRF की टीम।

बताया जा रहा है कि कार सीधे नदी के गहरे पानी में समा गई है। जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मुनिकीरेती थाना से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गिरी है जो सीधे नदी में चली गयी है। पहाड़ों में लगाता हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ने और रेतीला पानी होने से कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।

रेस्क्यू टीम ब्यासी से है.कॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि नदी के पास गाड़ी की नंबर प्लेट पड़ी है। गाड़ी का नंबर UP15AD-2158 है।
पुलिस टीम को उम्मीद है कि जल्द ही हम कार का पता लगा लेंगे। लेकिन जितनी ज्यादा देर होगी उसमें बैठे लोगों के बचने की संभावना उतनी कम होती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *