नैनीताल पुलिस ने दो यवको से 60 लाख की स्मैक की बरामद,DIG भरणे ने 30 हज़ार ,एसएसपी ने की 20 हज़ार के इनाम की घोषणा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नैनीताल पुलिस ने दो यवको से 60 लाख की स्मैक की बरामद,DIG भरणे ने 30 हज़ार ,एसएसपी ने की 20 हज़ार के इनाम की घोषणा

देहरादून/हल्द्वानी

 

उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 607 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। दोनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। यहां लालकुआ के बिंदुखत्ता के पास पुराना सुभाष नगर बैरियर से 20 मीटर नगला की ओर जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को रोका।

 

पुलिस न तलाशी के दौरान युवकों के पास स्मैक बरामद हुई दोनों दिल्ली नंबर की स्कूटी पर सवार थे। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह खुद ही स्मैक बनाते हैं और बिक्री के लिए नैनीताल जिले में आते हैं क्योंकि यहां उन्हें इसके ज्यादा पैसे मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की कीमत ₹60 लाख रूपये आंकी गई है।

 

नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा टीम को 30,000/-रुपये पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 20,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *