डोईवाला टोल प्लाजा में महिला को 50मीटर तक घसीटता ले गया बाइक सवार,महिला के सिर में और पैर में आई गम्भीर चोटें – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डोईवाला टोल प्लाजा में महिला को 50मीटर तक घसीटता ले गया बाइक सवार,महिला के सिर में और पैर में आई गम्भीर चोटें

देहरादून

 

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बना ठीक शहर में एंट्री से पहले बना टोल प्लाजा में एक और सड़क हादसा हो गया जिसमे महिला की जान जाते जाते बची।

 

टोल प्लाजा में ही सड़क पार कर रही एक महिला अचानक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार महिला को बुरी तरह से घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया।

 

गनीमत रही कि हादसे में महिला के दाएं पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट ही आई है। वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इसी टोल प्लाजा में लगातार एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले यहां बेकाबू ट्रक टोल के केबिन में घुस चुका है तब भी एक घायल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *