प्रदेश की राजधानी के वीआईपी इलाके राजपुर रोड पर फायरिंग में दो अवैध पिस्टल समेत दो गिरफ्तार,पहुंचे जेल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

प्रदेश की राजधानी के वीआईपी इलाके राजपुर रोड पर फायरिंग में दो अवैध पिस्टल समेत दो गिरफ्तार,पहुंचे जेल

देहरादून

राजपुर पुलिस द्वारा दो अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बुधवार देर रात एक 112 नामवर पर सूचना मिली
कि दी वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट्स राजपुर रोड के पास किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचित कर तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर मालूम हुआ कि पास ही खड़ी काले रंग की स्कार्पियो में बैठे व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है पुलिस द्वारा व्यक्ति की जामातलाशी लेने पर उसके पास से एक ऑटो पिस्टल 9mm बिना लाइसेंस के प्राप्त हुई।

उसी स्कॉर्पियो गाड़ी UK17 M 6677 में एक और व्यक्ति बैठा हुआ था पुलिस द्वारा उसकी जामा तलाशी में भी उसके पास से एक और ऑटो पिस्टल बिना लाइसेंस के प्राप्त हुआ।

राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *