धारदार हथियारों से अंतिम संस्कार में आए लोगों को बुरी तरह मारपीट करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश

 

28 जुलाई को कोतवाली ऋषिकेश में वादी ललन झा पुत्र स्वर्गीय बच्ची झा निवासी बीस बीघा गली नंबर 20 बापू ग्राम ऋषिकेश देहरादून ने एक लिखित तहरीर 1-किशन मंडल 2-जितेंद्र 3-अनिल 4-प्रदीप व लगभग 25 लोगों के द्वारा स्वयं व उसके साथियों को धारदार हथियार गंडासे कटार व उनके साथियों के द्वारा लोहे के पाइपों से अंतिम संस्कार में लोगों को बुरी तरह से मारपीट करने गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया।

 

तहरीर के आधार पर कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा दौरान विवेचना संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए आज दिनांक 29 जुलाई 2022 को मुखबिर खास की सूचना पर तीन अभियुक्तों 1-संदीप 1-जितेंद्र 3-सुनील को चंद्रेश्वर नगर शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। दोराने विवेचना/गिरफ्तारी ज्ञात हुआ की वादी द्वारा एफ0आई0आर0 में अभियुक्त सुनील का नाम अनिल तथा अभियुक्त संदीप का नाम प्रदीप लिख दिया था जिन का सही नाम पता दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*-

1- संदीप पुत्र मुन्ना सिंह निवासी गली नंबर 18 चंद्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून

2- जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष वार्ड नंबर 2 चंद्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश देहरादून

3- सुनील पुत्र गणेश्वर निवासी गली नंबर 23 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश

 

*पुलिस टीम*-

1-उप निरीक्षक विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट

2-कांस्टेबल तेज सिंह

3-कांस्टेबल विनीत चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *