देहराडून/रायवाला
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह प्रशिक्षणार्थियों ने योग किया और आश्रम में 150 पौधे रोपण किये।
उत्तराखंड प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने अपने सत्र में कहा कि कार्यकर्ता निर्माण में कोई कमी न रहे इसलिए प्रशिक्षण किया जाता है आप लोग यहाँ सीखने के लिए आये है इसलिए यहाँ से सीखकर जाए। तभी आप एक अच्छे राजनेता बनेगें। श्री गौतम ने कहा आजादी के बाद हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला उस समय हमारे पास 5000 करोड़ प्रॉपर्टी थी और 1 रुपए का डॉलर था 70 सालो में कांग्रेस सरकार ने देश को कर्ज में डुबो दिए आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार उस कर्ज को उतार रहे है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने सत्तामोह में रातों-रात आपातकाल लगा दिया था। इस दौरान हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन लिया था। कांग्रेस ने निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया था। आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक काला दौर है जो इंद्रा ग़ांधी की देन थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर हर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। श्री गौतम ने कहा कि मात्र भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो वंशवाद के खिलाफ रहा है।
राम मंदिर का निर्माण होना, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना और धारा 370 को समाप्त करना यह सब राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने राजस्थान के पोखरण में तीन बमों के सफल परीक्षण के साथ भारत न्यूक्लियर स्टेट बन गया। ये देश के लिए गर्व का पल था ऐसे में अगर पूछा जाए कि भारत को परमाणु राष्ट्र बनाने वाला प्रधानमंत्री कौन? जवाब मिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी।
उन्होंने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं।
और अब भाजपा की सरकार में 100 ला के 100 लाभार्थियों के खाते में 100 रुपया जमा हो जाते है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने अपने सत्र में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का झंडा पूरे देश मे लहरा रहा है
उन्होंने कहा धारा 370 और राम मंदिर हम बचपन से सुनते आ रहे थे लेकिन ये दोनों काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए।
उन्होंने कहा यह हमने ही तय करना ये देश किस और जाएगा इसलिए हमने हर पल देश के लिए खड़ा रहना है और हमारा कर्तव्य है कि हमे अपने देश की संस्कृति सभ्यता को बचा कर रखना है। हमें भी भारतीय बनना होगा, हमे इतिहास भी गलत पढ़ाया गया क्योंकि इतिहास ही गलत लिख दिया लेकिन अब मोदी सरकार नई शिक्षा नीति ले आयी जिसमे देश को सही इतिहास पढ़ने को मिलेगा
उन्होंने कहा हमे अपने व्यवहार से ही हमने नेता बनना है
भाजपा के महामंत्री अजेय ने अपने सत्र में कहा हम ऐसी विचार धारा से जुड़े है जो राष्ट्रीय विचारधारा है।
आज के प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा इस प्रशिक्षण में कुछ न कुछ सिख कर जाए युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है।अपने कर्तव्य को पूरा कर अपनी जिम्मेदारी को धर्य के साथ कर हम सफल युवा नेता बन सकते है। उन्होंने कहा आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को ही अपना लक्ष्य घोषित किया है। यह एक ऐसा संगठन है जिसने अपने को किसी राजनैतिक दल के साथ नत्थी नहीं किया बल्कि राष्ट्रीय भावधारा के साथ चलने और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं।
आज के द्वितीय सत्र को प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भाजपा ने लिया उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कहा हमारा विचार राष्वाद है भारत माता की जय हमारी राष्टीयता का आधार है अगर हम भारत माता की जय हटा देते है तो भारत मात्र जमीन का टुकड़ा रह जायेगा।भारत माता की जय कोई नारा नही यह अनादिकाल से है 5000 वर्षों से हम भारत माता की जय बोलते है उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गरु बनने की और अग्रसर है और हम जल्द ही भारत विश्व का सिरमोर बनेगा और विश्व गरु बनेग।
आज तृतीय सत्र कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लिया उन्होंने कहा सभी मोर्चाओ में एक ही मोर्चा है वो है युवा मोर्चा जो सबसे ज्यादा काम करता है उन्होंने कहा कोविड काल में सबसे अधिक काम युवा मोर्चा ने किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बोलते हुए कहा देश जब अंग्रेजों का गुलाम था तब अंग्रेजों ने अंग्रेजी की नींव रखी और तब से अब तक जो जड़े मैकाले यह बो कर चला गया था उसी व्यवस्था पर हमारा देश चल रहा था जबकि आजदी के बाद शिक्षा नीति में बदलाव हुए मगर कभी भी ऐसी शिक्षा नीति आयी जिसकी जड़े संस्कृति से जुड़ी ही 2020 में मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसी शिक्षा नीति आयी जो भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी है।
डॉ रावत ने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां नई शिक्षा नीति लागू की गई है। भारत शिक्षा की दृष्टि से विश्व में पुनः विश्व गरु बनेगा
डॉ रावत ने कहा कि चाहे टेक्निकल एजुकेशन हो, मेडिकल एजुकेशन हो या लॉ एजुकेशन, जब हम इन सभी को भारतीय भाषाओं में नहीं पढ़ाते तो हम देश की शत-प्रतिशत क्षमता भोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के माध्यम से हम भारत में पुनः विश्व गरु बनेगें।
डॉ रावत ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोगों को बड़ा बनाएगी।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने तिरगा अभियान का श्रीगणेश किया।