सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों से की मुलाकात कहा जल्द होगा उचित समाधान,नाहक चिन्तित न हों – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों से की मुलाकात कहा जल्द होगा उचित समाधान,नाहक चिन्तित न हों

देहरादून

 

मंगलवार को लंबे अंतराल के बाद 10% क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

 

आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी पिछली मुलाकात से लेकर अधिकारियों द्वारा आज तक की गई कार्यवाही की क्रमबद्ध तरीके से जानकारी दी।

 

शिष्टमंडल ने बताया कि कुछ अधिकारी इस मामले पर मात्र

मीटिंग का खेल खेल रहे हैं जिससे यह मामला अनावश्यक रूप से खींच रहा है। मीटिंग में इतने आवश्यक मुद्दे को तरजीह न देकर समय बिताने वाली साबित हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और माना कि थोड़ा विलम्ब तो जरूर हो रहा है मगर इस बार किसी भी तरह की कोई चूक नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वह नाहक चिंतित न हों बहुत जल्द इस मामले का उचित समाधान आपके सामने होगा।

 

प्रतिनिधि मंडल में उत्तराखंड आंदोलनकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष यशवन्त रावत, उत्तराखंड संयुक्त मोर्चे के संयोजक क्रांति कुकरेती व अम्बुज शर्मा, सूर्यकान्त बामराडा, शिव प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *