जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर 3 दिन बाद आज पहुंचा लालकुआं, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर 3 दिन बाद आज पहुंचा लालकुआं, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

देहरादून/

 

लेह लद्दाख में तैनात लालकुआं निवासी जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर 3 दिन बाद आज उनके लाल कुआं गांधीनगर स्थित आवास पहुंच गया है । सेना की गाड़ियों में जैसे ही धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर लालकुआं पहुंचा तो देश भक्ति नारों के साथ पूरा लालकुआं गुंजायमान हो गया।

 

जब तक सूरज चांद रहेगा धर्मेंद्र तेरा नाम रहेगा किनारों के साथ ही लोग शहीद धर्मेंद्र गंगवार की एक झलक के लिए सैकड़ों की संख्या में उनके घर पहुंचे है।बीते 27 अगस्त को लेह लद्दाख में तैनात भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था आज राजकीय सम्मान के साथ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद धर्मेंद्र गंगवार के आवास में पुष्प चक्र कर अर्पित करने को सैकड़ों लोग मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *