उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर, केबिनेट मंत्री प्रेमचंद के चचेरे भाई के घर दर्जन भर नकाबपोश डकैती कर हुए फरार,पुलिस के आला अधिकारी मौके पर,आसपास के इलाकों को सीज कर जांच की शुरू – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर, केबिनेट मंत्री प्रेमचंद के चचेरे भाई के घर दर्जन भर नकाबपोश डकैती कर हुए फरार,पुलिस के आला अधिकारी मौके पर,आसपास के इलाकों को सीज कर जांच की शुरू

देहरादून/डोईवाला

उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के रिश्तेदार के घर आज दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती को वारदात को अंजाम दे दिया।

डकेतों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाने के बाद बड़े आराम से1.5 घंटे तक घर के अंदर ही रहकर बड़ी मात्रा में नगदी और ज्वेलरी को लूट कर अपने साथ लेकर निकल गए।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के कबीना कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई और डोईवाला के जाने-माने व्यापारी शीशपाल अग्रवाल उर्फ कोली के घर पर आज करीब सुबह 11 बजे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने शीशपाल अग्रवाल के डोईवाला के घराट रोड स्थित घर पर इस डकैती को अंजाम दिया।

मौके पर पहुंचे कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में घटना दुभाष्यपूर्ण है। डकेतों को पकड़ना पुलिस के लिए अवश्य चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमको पुलिस पर पूर्ण विश्वास है जल्दी ही इसका खुलासा होगा।

घटना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के सभी इलाके सीज कर दिए गए और सबूत जुटाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *