राज्य की महिलाओं को मिलने वाला 30 प्रतिशत आरक्षण अब शासन ने किया पुनः लागू,सूबे के मेडिकल कॉलेजों के MBBS, MD, MS, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स के दाखिलों में 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पुनःमिलेगा, देखिए लिस्ट किस कॉलेज में कितनी सीट्स – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

राज्य की महिलाओं को मिलने वाला 30 प्रतिशत आरक्षण अब शासन ने किया पुनः लागू,सूबे के मेडिकल कॉलेजों के MBBS, MD, MS, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स के दाखिलों में 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पुनःमिलेगा, देखिए लिस्ट किस कॉलेज में कितनी सीट्स

देहरादून

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, एमडी, एमएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स में दाखिलों में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नीट पीजी और नीट यूजी काउंसिलिंग से यह लाभ हटाया गया था लेकिन अब शासन ने विधिक राय लेने के बाद इसे बहाल कर दिया है।
हर साल मेडिकल कॉलेजों के दाखिलों में उत्तराखंड महिलाओं को अलग से क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलता था। इस साल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड महिला क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश रद्द कर दिया था। इस वजह से सभी भर्तियों और नीट पीजी व नीट यूजी काउंसिलिंग से भी हटा दिया गया था।
संयुक्त सचिव अरविंद सिंह पांगती की ओर से निदेशक चिकित्सा शिक्षा को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शासन स्तर पर न्याय विभाग से हाईकोर्ट का रोजगार के संबंध में आदेश आया था। लेकिन नीट पीजी, नीट यूजी की काउंसिलिंग रोजगार के बजाय एडमिशन से संबंधित है।

लिहाजा, इसमें लाभ दिया जाएगा। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मेडिकल दाखिलों में महिला आरक्षण का लाभ पहले की ही तरह मिलता रहेगा। उधर, बुधवार की देर रात नीट पीजी की काउंसिलिंग का सीट आवंटन किया गया, जिसमें उत्तराखंड महिला आरक्षण का लाभ दिया गया। नीट यूजी काउंसिलिंग में भी यह लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड में आरक्षण के बाद एमबीबीएस में मिलेंगे यह सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी- राज्य की सीटें 104- महिला सीट 31
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर- राज्य की सीट126- महिला सीट 36
दून मेडिकल कॉलेज देहरादून- राज्य की सीट 126- महिला सीट 36
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा-राज्य की सीट 85- महिला सीट 23
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून- राज्य की सीट 75- महिला सीट 22
हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट- राज्य की सीट 75-
महिला सीट 22
सुभारती मेडिकल कॉलेज देहरादून-राज्य की सीट
75- महिला सीट 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *