केदारनाथ में व्यवस्था देखने पहुंचे वित्त अधिकारी अमित सैनी की हेलीकॉप्टर से उतरते समय पंखे की चपेट में आने से हुई मृत्यु

देहरादून/केदारनाथ

उत्तराखंड के केदारनाथ से दुखद खबर मिली कि केदारनाथ यात्रा की व्यवस्था देखने गए वित्त अधिकारी की हेलीकॉप्टर से उतरते हुए मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिस्टल एविएशन हेली सर्विस के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ में व्यव्स्था देखने पहुंचे वित्त अधिकारी अमित सैनी की उतरते समय हेलीकॉप्टर के पीछे के ब्लेंड की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार जब अधिकारी उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये अधिकारी उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए।

घटनाक्रम के अनुसार रविवार की दोपहर ‘यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड पर निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे ।

श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने के बाद पंखे की चपेट में आ गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गई जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *