भारत विकास परिषद देहरादून ग्रेटर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवँ सचिव बने डॉ जय प्रकाश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भारत विकास परिषद देहरादून ग्रेटर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवँ सचिव बने डॉ जय प्रकाश

देहरादून

देहरादून ग्रेटर शाखा वर्ष 2023-24 के शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि डाली डबराल, कार्यक्रम अध्यक्ष एवँ प्रांतीय अध्यक्ष बी पी गुप्ता जी रहें | प्रांतीय महासचिव एवँ अधिष्ठापन अधिकारी मनीषा सिंघल ने वर्ष 2023 -24 के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोरा, सचिव डॉ जय प्रकाश सेमवाल, कोषाध्यक्ष अभय कश्यप, महिला संयोजिका गिन्नी नेगी एवँ अन्य कार्यकारिणी सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही उन्होंने शाखा में 15 नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता की शपथ दिलायी। प्रान्तीय अध्यक्ष ने वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों एवम् नवीन सदस्यों को मालार्पण व पौधा देकर सम्मानित किया।

निवर्तमान अध्यक्ष के के अरोरा एवँ सचिव शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ने मुख्य अथिति, प्रान्तीय पदाधिकारियों,

अतिथियों, मीडिया प्रभारियों एवँ सदस्यों का स्वागत अभिवादन करते हुए विगत वर्ष के शाखा द्वारा सेवा और संस्कार कार्यो से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवँ प्रान्तीय अध्यक्ष ने संबोधन में शाखा द्वारा वर्ष 2022-23 सराहनीय कार्यों की प्रंशसा करते हुए विश्वास जताया कि पुन: निर्वाचित अध्यक्ष के के अरोरा इस बर्ष भी सराहनीय कार्य कर शाखा को नया आयाम देगे। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रान्तीय संरक्षक विकास रत्न अर्जुन दस भारद्वाज ने 16000 वर्गफुट भूमि दान दे कर एक अनुकरणीय कार्य किया है जहां पर भारत विकास परिषद का एक अस्पताल खुलेगा।

मुख्य अतिथि डाली डबराल ने अपने संबोधन नये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रस्तावित अस्पताल से सेलाकुई रह रहे मजदूरों एवं अभावग्रस्त लोग लाभान्वित होगे।

कार्यक्रम में प्रांत के वित्त सचिव रोहित कोचगवे, प्रान्तीय महिला संयोजिका सुगंध जैन ने भी सम्बोधित किया। प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा अरुणा चावला, प्रान्तीय उपाध्यक्ष संपर्क निशा अग्रवाल, देहरादून के अन्य शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं शाखा के पुराने एवं नवीन सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल एवँ प्रंशसनीय संचालन महिला संयोजिका सारिका चौधरी ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *