फर्जी जमीन मामले में क्लेमेंटाउन से एक गिरफ्तार,विपक्षी पार्टी के नेता सहित कईयों पर लटकी तलवार

धोखाधड़ी

देहरादून

प्रदेश की राजधानी के एक जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर 4.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गैंगस्टर एक्ट में क्लेमेंनटाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि वादी अशोक अग्रवाल द्वारा अभियुक्त समीर कामयाब के खाते में 2 करोड़ 40 लाख और एक करोड़ 85 लाख रुपए विजय सारस्वत व अन्य लोगो को दिए गए थे।

देहरादून के सहारनपुर रोड पर विजय कुमार गुप्ता राधा बल्लभ गुप्ता और भटनागर सहित समीर कामयाब के द्वारा वादी अशोक अग्रवाल जो कि लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल निवासी हैं उनको फर्जी कागजात तैयार कर एक जमीन स्वर्गीय डीके मित्तल की दिखाई गई जो कि पहले से ही विवादित थी और जिस पर पहले ही मुकदमें चल रहे थे।

वही इस पूरे मामले में क्लेमेंटाउन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर कामयाब पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही फातिमा सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में दून एसएसपी दलीप ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा षड्यंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई है। जबकि पूर्व में भी इसी जमीन के बाबर हुमायूं द्वारा भी फर्जी दानपत्र के माध्यम से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए थे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबर हुमायूं को भी गिरफ्तार किया था। अभी भी इस भूमि पर कई भूमाफिया कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा जमाने aurvvikray करने का प्रयास कर रहे हैं जिस संबंध में पुलिस लगातार जांच कर कार्यवाही भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *