सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष का ताज सजा सुनील लखेड़ा और महासचिव राकेश जोशी के सिर,तीन बार अध्यक्ष रहे दीपक जोशी ने दी बधाई

देहरादून

सोमवार को सचिवालय संघ के संपन्न हुए चुनाव परिणामो में अचानक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

सचिवालय संघ चुनाव के परिणाम सामने आने के उपरांत सुनील लखेड़ा बने सचिवालय संघ के अध्यक्ष और राकेश जोशी बने महासचिव।

आपको बता दें लगातार तीन बार दीपक जोशी सचिवालय संघ के अध्यक्ष थे लेकिन इस बार सुनील लखेड़ा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी हैं।

पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी जीते हुए सदस्यों को बधाई दी है।उनके अनुसार सचिवालय संघ का नेतृत्व करने का तीन बार मौका मिला हैं जिसके लिए सभी साथियो क़ो दिल से आभार।

परिणाम निकलने के उपरांत तीन बार से अध्यक्ष रहे दीपक जोशी को 40 मतों के अंतर से और महासचिव बने विमल जोशी को 25 मतों के अंतर से

हार का मुंह देखना पड़ा है।

अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार लखेड़ा को 479 जबकि दीपक जोशी को 439 और प्रदीप पपने को 65 मत प्राप्त हुए।

महासचिव पद पर राकेश चंद जोशी को 350,विमल जोशी को 324कमल कुमार को 297 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह बर्तवाल को 658,भूपेंद्र नरेन जोशी को 322 पद मिले,जबकि संप्रेक्षक पद पर लालमणि जोशी को 322,अरविंद कुमार को 451 मत मिले।

संयुक्त सचिव पद पर जगत सिंह डसीला और रंजीत सिंह ने जीत दर्ज कराई।

कार्यकारिणी सदस्य के पद पर राजेंद्र। गोस्वामी और उत्कर्ष सेमवाल ने बाजी मारी।

चुनाव अधिकारी मस्तुदास ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी को बधाई देते हुए परिणाम की घोषणा की।

हालांकि विजयी उम्मीदवारों ने परिणाम की घोषणा के उपरांत शांतिपूर्वक सचिवालय परिसर में जुलूस भी निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *