कांग्रेस पूर्व सैनिक/अर्द्व सैनिक विभाग द्वारा पार्टी हित में कर्मनिष्ठा एवं समर्पित भावना से कार्य करना होगा… कै.बलबीर सिंह

देहरादून

बुधवार को कांग्रेस भवन में स्थित कार्यालय मंे कै. बलवीर सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक/अर्ध सैनिक विभाग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक पूर्व नियोजित बैठक का अयोजन किया गया।बैठक में कांग्रेस पूर्व सैनिक/अर्धसैनिक विभाग द्वारा आगामी दिनांे में राहुल गांधी की उत्तराखण्ड में पद यात्रा के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व सैनिक विभाग को एक कर्मठ कार्यकारी अध्यक्ष के चुनाव के बारे में भी विशेष चर्चा हुई साथ ही पूर्व सैनिक विभाग ने आने वाले लोकसभा चुनाव में भूमिका के संदर्भ में चर्चा की गई और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार/राय एक जिले में जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक विभाग के सभी पूर्व सैनिक/पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य रूप से कै. बलवीर सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक/अ. सैनिक विभाग उत्तराखण्ड, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल राम रतन सिंह नेगी, कर्नल निधिकान्त ध्यानी, कर्नल एस. पी. शर्मा, ले. सहदेव शर्मा, सूवेदार मेजर सुदर्शन सिंह नेगी, सूवे मेजर खुशाल सिंह राणा, सूवेदार गोपाल सिंह गडिया, हव. बलवीर सिंह पंवार एवं सूवे. नारायण सिंह नेगी गोष्ठी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *