लैंसडाउन के सैन्य क्षेत्र में गुलदार के हमले में तीन जवान हुए घायल

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल

किसी जमाने में बीहड़ जंगलो तक सीमित रहने वाले गुलदार आज इंसानी बस्तियों में दाखिल हो चुके हैं। मौके ब मौके इंसानों पर झपट रहे हैं। लैंसडौन में

सैन्य क्षेत्र में भी गुलदार का आतंक कायम है।

बताते चले कि पांच महीने पहले ही यहां दो बाइक सवार सैनिकों पर गुलदार ने हमला कर चुके हैं, जिसमें दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब पुनः पांच महीने बाद ऐसी ही एक और घटना सामने आई है।

यहां लैंसडौन में सड़क से गुजर रहे तीन सैनिकों पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। इस हमले में तीनों सैनिक घायल हुए हैं।

हालांकि दो सैनिकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती रखा गया है। तीनों घायल जवान गढ़वाल राइफल्स का हिस्सा हैं। घटना के बाद से एक बार फिर यहां दहशत का माहौल बन गया है।

काफी लंबे समय से लैंसडौन के सैन्य क्षेत्र में गुलदार की धमक लगातार बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच बपूर्व से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया।

इनमें से एक जवान पैदल ही जा रहा था। जबकि दो अन्य जवान बाइक पर सवार थे। हमले में नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट लगी है, वो सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *