प्रीतम,गणेश को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने हरक को दी राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून/नई दिल्ली

कांग्रेस हाईकमान की ओर से लगातार उत्तराखंड के तमाम बड़े नेताओं को देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बड़ी जिम्मेदारियां देने का सिलसिला अब और आगे बढ़ा है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उत्तराखंड के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव 2023 में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री को राजस्थान में होने वाले चुनाव में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। जिसको लेकर उन्होंने सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *