उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी 11 फीट 4 इंच टाइगर की खाल एसटीएफ ने की बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी 11 फीट 4 इंच टाइगर की खाल एसटीएफ ने की बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून/रुद्रपुर

उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

जानकारी के मुताबिक बीती शाम को एसटीएफ को सूचना मिली कि 3 शातिर तस्कर ट्रक से काशीपुर से रुद्रपुर की तरफ आ रहे हैं जिस पर संयुक्त टीम ने घेराबन्दी कर उन्हें बाजपुर दोराहा हाइवे पर रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर से टाइगर की खाल व भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद हुईं। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उक्त टाइगर की खाल व हड्डी को वे काशीपुर से लाये हैं और जिसे आज बेचने के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे।

इसको उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बड़ी टाइगर की खाल एसटीएफ ने बरामद करने का अपराध बताया जा रहा है। एसटीएफ ने बाघ की खाल व हड्डी के साथ तीन शातिर वन्यजीव तस्कर ट्रक से वन्यजीव अंगों की तस्करी कर रहे थे जिसमे एक खाल की कुल लम्बाई 11 फिट 4 इंच बताई गई है।

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि तीनों कुख्यात वन्यजीव तस्कर हैं, जो काफी समय से उत्तराखण्ड व सीमावर्ती उ.प्र. में सक्रिय हैं। इसी गैंग से सम्बन्धित 7 सद्स्यों को एसटीएफ द्वारा इसी वर्ष जुलाई माह में 1 टाइगर की खाल के साथ पकड़ा गया था। पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम में मुकद्मा पंजीकृत कराया गया। अभियुक्तों से तस्करी के सम्बन्ध में एसटीएफ द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एसटीएफ द्वारा 22 जुलाई को खटीमा क्षेत्र में एक वन्यजीव तस्कर गैंग के विरुद्ध कार्यवाही कर एक टाइगर की खाल व भारी मात्रा में टाइगर की हड्डियाँ बरामद की थी और 7 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही में एसटीएफ को कई अहम सूचनाएं हाथ लगी थी, जिस पर टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। इसी क्रम में एसटीएफ उक्त गैंग के नेटवर्क के समस्त सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गैंग के सदस्यों को 2 टाइगर की खाल व करीब 35 किलो हड्डियों के साथ बाजपुर हाईवे से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये तीनों तस्करों के विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग रुद्रपुर में वन्यजीव अधिनियम व वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

पकड़े गए आरोपितों में शमशेर सिंह (23)पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी शिव कॉलोनी सर्वरखेड़ा थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर, कुलविंदर सिंह (60)पुत्र खड़क सिंह, निवासी शिव कॉलोनी सर्वरखेड़ा थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर व जोगा सिंह (28) पुत्र सुरता सिंह निवासी सर्वरखेड़ा थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *