कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष का मुंडन करवाना राजनीति से प्रेरित, ये सस्ती लोकप्रियता है जो भारतीय सभ्यता,संस्कृति और नारीत्व की भावना के खिलाफ है…आशा नौटियाल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष का मुंडन करवाना राजनीति से प्रेरित, ये सस्ती लोकप्रियता है जो भारतीय सभ्यता,संस्कृति और नारीत्व की भावना के खिलाफ है…आशा नौटियाल

देहरादून

कांग्रेस पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के बाल मुंडन करवाने के प्रकरण को भाजपा महिला मोर्चा ने राजनीति से प्रेरित बताया है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह का कृत्य किया है जो भारतीय सभ्यता संस्कृति और नारीत्व की भावना के खिलाफ है ।

उनका कहना है कि अंकित केस पर कांग्रेस पार्टी सियासत कर रही है । जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंडन प्रकरण यह भी बताता है कि कांग्रेस पार्टी सुर्खियों में बने रहने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपना रही है ।

उनका कहना है कि अंकिता भंडारी जैसे संवेदनशील प्रकरण में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का कुचक्र किया है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुंडन प्रकरण की आलोचना की है।उत्तराखंड की सरकार ने अंकित मर्डर केस में बहुत गंभीरता के साथ काम किया है। सरकार ने एसआईटी टीम का गठन किया पूरे मामले की जांच कराई पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी रही । यहां तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज श्री कोट का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का निर्णय लिया।

कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की सुध लेना चाहिए और उन प्रदेशों की महिलाओं की उत्पीड़न के मामलों को भी इतनी ही प्रमुखता के साथ उठाना चाहिए । आखिर कांग्रेस पार्टी उन राज्यों में इस तरह का नाटक क्यों नहीं करती है जहां पर उनकी सरकारें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.