लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के नीरज रिसॉर्ट के मालिक कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ नीरज गुप्ता सहित चार लोग वांछित,अवैध कैसिनो सील,लाखों रूपए,महंगी विदेश शराब,37 मोबाइल भी बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के नीरज रिसॉर्ट के मालिक कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ नीरज गुप्ता सहित चार लोग वांछित,अवैध कैसिनो सील,लाखों रूपए,महंगी विदेश शराब,37 मोबाइल भी बरामद

देहरादून/पौड़ी

ऋषिकेश से सटे पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के नीरज रिसॉर्ट में अवैध कैसिनो का भड़ाफोड़ करने के बाद पुलिस ने इस पूरे स्थल को सील कर दिया है।

हालांकि, रिसॉर्ट संचालक कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ व उसके कुछ अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने कुल चार आरोपितों को जुआ अधिनियम में वांछित घोषित किया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने घटना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया की गंगा भोगपुर रिसॉर्ट के भीतर वैलनेस सेंटर, जहां कैसिनो का संचालन हो रहा था, उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

रिसॉर्ट की आड़ में कैसिनो का संचालन करने के आरोप में रिसॉर्ट मालिक कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता, प्रबंधक संचालक साहिल ग्रोवर, फ्रंट आफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और इस गिरोह का संचालन करने वाले दिल्ली निवासी विशाल सिंह को वांछित घोषित किया है। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मौके से पुलिस ने 5.6 लाख रुपये, दर्जनों विदेशी शराब की बोतले, कसीनो में प्रयोग होने वाले 4000 चिप्स के पैकेट सहित 37 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

कसीनो खिलाने का तरीका…

आरोपी क्वाइन लेते हैं और फिर तीन पत्ती का गेम करवाया जाता है। जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिये जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का 05 प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते है। पुलिस द्वारा इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है जिसके पश्चात खातों को सीज करवाया जायेगा।अभियोग उपरोक्त में आरोपी विनीत थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून में आरक्षी पद पर तैनात है जिसके विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही कर रिपोर्ट अलग से सम्बन्धित जनपद को प्रेषित की गयी है।

नाम पता आरोपी…

1. विशाल कर्णवाल पत्र सत्यप्रकाश कर्णवाल निवासी हरिद्वार

2. ललित चौहान पुत्र विक्रम सिंह निवास बादराबाद हरिद्वार

3. राम कुमार चौहान पुत्र स्व0 हरीशचन्द्र निवासी बादराबाद हरिद्वार

4. ओमप्रकाश पुत्र केसी शर्मा निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार

5. विनीत कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी हरिद्वार

6. काला पुत्र रामसिह निवासी हरिद्वार

7. धनीराम शर्मा पुत्र स्व0 प्रहलाद शर्मा निवासी ओ-64, दिल्ली

8. मंजीत कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी 53/7 मुण्डिका दिल्ली

9. प्रमोद गोयल पुत्र ओपी गोयल निवासी आर- 103 उत्तम नगर दिल्ली

10. कपिल मेहता पुत्र ईश्वर दास मेहता निवासी टी-123, शुक्र बाजार उत्तम नगर दिल्ली

11. दिनेश कुमार गोयल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल गोयल निवासी ए-126 संजय इन्कलेव, उत्तम नगर दिल्ली

12. पारस पुत्र जुगलकिशोर निवासी सुभाष नगर, न्यू दिल्ली

13. प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी 122 सुलतानपुरी दिल्ली

14. रतन जोत पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी कृष्ण विहार दिल्ली

15. धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 जगपाल सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली

16. सरबजीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली

17. प्रवीन मित्तल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी द्वारिका दिल्ली

18. प्रीतम सिंह पुत्र रामपाल सिंह उत्तम नगर दिल्ली

19. अशोक पुत्र वीरभान निवासी उत्तम नगर दिल्ली

20. मोहित सिंघल पुत्र देवी दयाल सिंघल दिल्ली

21. राजेश पुत्र जनग राज निवासी दिल्ली

22. कृष्ण दय्या पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मुण्डिका दिल्ली

23. हरबजन पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी धामपुर

24. अमित पुत्र भगवत सिंह निवासी पुराना धाम हुसैन, धामदा

25. आदित्य कुमार पुत्र विजय पाल निवासी धामपुर बिजनौर

26. अमर सिंह पुत्र हरिसिद्ध निवासी हलदौर बिजनौर

27. नादिम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी धामपुर

28. दिलबर रावत पुत्र अमर सिंह रावत निवासी ग्राम भूखंडी, पौड़ी गढ़वाल

क्रू पीयर (गेम सहयोगी)….

1. भावना पण्डे पुत्री बलराम निवासी हरिनगर दिल्ली

2. इन्द्रा पुत्री शानू निवासी जनकपुरी दिल्ली

3. रमीता श्रेष्टा पुत्री रजित निवासी फतेहनगर

4. चीजा खोड़गा पुत्री दलबहादुर खोड़गा निवासी वेरीवाला दिल्ली

जब्त किया गया सामान…

1. 05 लाख 16 हजार रूपये कैश

2. कैसिनो चिप्स- 3,993

3. ताश की गड्डियां- 08

4. मोबाइल फोन- 37

5. शराब बोतल- 06

6. शराब बोतल- 07 खाली

7. शराब गिलास

पुलिस की टीम में शामिल रहें ये सब

1. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया वलोनी

2. क्षेत्राधिकारी श्रीनगर रविन्द्र चमोली

3. निरीक्षक विनोद गुँसाई

4. वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत

5. उपनिरीक्षक राजविक्रम

6. महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी

7. अपर उ0नि0 मुनेश चौधरी

8. मुख्य आऱक्षी सुनील राठी

9. मुख्य आरक्षी मनोहरी लाल

10. मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र

11. मुख्य आरक्षी रामपाल नेगी

12. आरक्षी मुकेश जोशी

13. आरक्षी सुमन

14. आरक्षी रविन्द्र भोज

15. महिला आरक्षी प्रियंका

16. महिला आरक्षी प्राची

सीआईयू टीम में…

1. निरीक्षक मौ0 अकरम

2. उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा

3. उपनिरीक्षक जयपाल चौहान

4. मुख्य आरक्षी संतोष

5. आरक्षी अमरजीत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *