नगर निगम द्वारा मलिन बस्तियों में भवन कर जमा करने को शपथ पत्र की शर्त को हटाने पर आभार,लेकिन बस्तियों को जल्द ही मालिकाना हक दिया जाना चाहिए…अशोक वर्मा

देहरादून
पूव अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष निगम अशोक वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नेँ नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से भेट कर पुष्प गुच्छ भेँट किया तथा मलिन बस्तियों में भवन कर जमा करने के दौरान लिए जा रहे शपथ पत्र से न्यायालय न जाने की शर्त को हटाए जाने पर हर्ष वयक्त कर उनका आभार व्यक्त किया .साथ ही बस्तियों को जल्द ही मालिकाना हक देने की बात भी की। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया को को छोटा करने का सुझाव भी दिया क्योंकि टेडर की प्रक्रिया में कई कई महीने वहां का समय लगता है।
नगर निगम द्वारा सड़के बनाने के लिए जो करोड़ों के टेंडर किए गए हैं उनका काम अविलम्ब शुरू किया जाए ताकि ताकि आम लोगों को टूटी हुई सड़के बनने से राहत मिले।
प्रतिनिधि मंडल में अनूप कपूर ,श्याम सुंदर, दीप सिंह चौहान पूर्व पार्षद , विजय वर्धन डंडरियाल,जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला ,राजेश पांथरी, एम के जोशी, राजू निरंकारी, अभिषेक वर्मा, राजेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *