सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय अदालत के आदेश के बाद हुआ खाली

देहरादून/हरिद्वार

गंगा किनारे हरकी पैड़ी के निकट सुभाष घाट पर स्थित कांग्रेस कार्यालय को न्यायालय के आदेश पर कराया खाली।

हरिद्वार सिविल जज जूनियर के आदेश पर मंगलवार को बिल्डिंग की मालिक शिव कुमारी के पक्ष में खाली करा लिया गया। सुभाष घाट पर स्थित कांग्रेस पार्टी के इस कार्यालय को लेकर लंबे समय से न्यायालय में वाद चल रहा था।

पिछले दिनों हाईकोर्ट ने मामले में काबिज कांग्रेस को प्रतिमाह निश्चित किराया अदा करने के निर्देश दिए थे। किराया अदा न करने पर न्यायालय ने वादकारी शिव कुमारी के पक्ष में कार्यालय खाली कराने के आदेश के बाद आज कार्यालय खाली करवा लिया गया।

हालांकि पार्टी कार्यालय खाली होने से राजनीति में भी नया मोड़ आता दिख रहा है,में की बात ये है कि कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान न्हिआया है।

बताते चलें कि आजादी से पूर्व से ही यह कार्यालय कांग्रेस के पास रहा है। कांग्रेस के तत्कालीन नेताओं ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की कई रणनीतियां बनाई गयी। आजादी के अनेक आंदोलन कार्यालय के अंदर अमर बाहर से शुरू किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *