दुखद..देहरादून के राजपुर क्षेत्र से 4 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया बाघ, रात भर कांबिंग के बाद हुआ शव बरामद

देहरादून

प्रदेश की राजधानी दून के पॉश एरिया में देर शाम बाघ ने एक चार वर्षीय बालक को घर के आंगन से ही उठाया और देखते देखते मुंह में दबा के जंगल में चंपत हो गया था।

बालक को उठा कर ले जाने की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश(4वर्ष) पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है।

सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तुरंत सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगा दिया था। पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई।

सुबह पुलिस द्वारा सूचना दी गई की सघन कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *