टिहरी के राजकीय पालीटेक्निक गजा का नाम अब शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालीटेक्निक गजा हो जायेगा

देहरादून

टिहरी गढ़वाल के गजा स्थित राजकीय पालीटेक्निक को भविष्य में शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पालीटेक्निक गजा के नाम से जाना जायेगा।

राज्य के तकनीकी विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग से इस आशय की सूचना प्रसारित कर दी गयी है।

नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विमाणगांव गजा निवासी श्री विक्रम सिंह नेगी दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को जम्मू कश्मीर के जनपद पुंछ के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों की तलाश में चलाये जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये थे।

16 अक्टूबर 2021 को शहीद विक्रम सिंह नेगी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनपके पैतृक घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया था।

26 वर्षीय राइफलमैन शहीद विक्रम सिंह नेगी ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गजा स्थित राजकीय पालिटेक्निक में फेज-2 में कार्य प्रारम्भ करने की तिथि 5 जुलाई 2023 को मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा हुए संस्थान को शहीद का नाम दिये जाने की घोषणा की गई थी।

इस क्रम में विभागीय स्तर से स्थापित प्रणाली के तहत प्रस्तुत प्रस्ताव पर मंत्री सुबोध उनियाल जी के अनुमोदनोपरान्त इस आशय की सूचना प्रसारित कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *