मां धारी देवी की देव डोली को सी एम धामी ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों धुन संग देव जागरो और मंडाण के बीच अपने कांधे पर उठाकर किया रवाना,आज विश्राम हर्रावाला में – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मां धारी देवी की देव डोली को सी एम धामी ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों धुन संग देव जागरो और मंडाण के बीच अपने कांधे पर उठाकर किया रवाना,आज विश्राम हर्रावाला में

देहरादून

सीएम कैंप कार्यालय से मां धारी देवी की देव डोली को अपने कंधे पर उठाकर और उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ मंडाण , देव जागरो के बीच खुद को पाकर सीएम धामी मंत्र मुग्ध नजर आए,आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल महाराज एवं सभी शोभा यात्रा को संपन्न करने वाले सहयोगी भक्तों के इस धार्मिक कार्य की सफलता को शुभ कामनाएं प्रेषित की गई।

देवडोलियो को सर्वे भवंतु सुखिना की कामना का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवध्वजा दिखाकर रवाना कराया।

शुक्रवार को देवडोली शोभायात्रा शिव मंदिर हर्रवाला ने प्रथम पड़ाव हुआ जहां सभी भक्तों ने देवड़ौली का स्वागत कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

दोपहर में डोईवाला मैं देवड़ौली का स्वागत शक्ति भवन मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं भक्तों ने किया देर शाम संध्या आरती रात्रि विराम ग्राम कालुवाला में सम्पन्न हुआ।

आचार्य सुरेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि शनिवार 13 जनवरी को शोभायात्रा ऋषिकेश एवं बसंती माता मंदिर रायवाला में दर्शन कार्यक्रम के बाद देव डोलीया 14 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेगी जहा शिव मूर्ति चौक पर गढ़वाल महा सभा स्वागत करेगी,15 जनवरी को हरिद्वार में मकर संक्रांति के पावन पर हजारों भक्तों की उपस्थिति में देव डोलीयो को विधिवत स्नान कराया जायेगा। देवडोली शोभायात्रा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , पंजाब,दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों में उत्तराखंड की देव संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ समस्त मानस को जन जागरण का कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्यश्रित सुन्दरियाल महाराज के नेतृत्व मे 14 फरवरी 2024 को उज्जैन महाकाल में बसंत पंचमी पर राम घाट उज्जैन में ब्रह्म मुहूर्त पर देव डालियों को निशान सहित देव स्नान संपन्न किया जाएगा कराया स्नान किया जाएगा 17 फरवरी शनिवार को शोभायात्रा देहरादून पहुंचेगी।

18 फरवरी रविवार को पूजन यज्ञ प्रसाद वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम को कर देवड़ौली शोभा यात्रा को विराम दिया जाएगा।

मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रित सुन्दरियाल महाराज

देव डोली शोभायात्रा 2024 में सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना को लेकर सहयोग से एवं 22 जनवरी को अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले भगवान श्री राम मंदिर के लिए समस्त भक्त जनों विषेश तौर पर देश परदेस के युवाओं को भी इस संस्कृति में जोड़ेंगे उत्तराखंड की पौराणिक देव संस्कृति की धर्म ध्वजा को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्षा मधु भट्ट , श्रीईष्ट देव सेवा ट्रस्ट से नीरू सुंदरियाल , नन्दी काला, सरला बिष्ट ,गीता रानी , सुषमा जोशी संजय नेगी, अंकित रोथान आदी इस देव डोली रवानगी के शुभ अवसर पर उपस्थित रहे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *