उत्तराखंड की राजधानी में बढ़ती ठंड को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 1 से 8 तक की कक्षाओ के सभी स्कुलों के अवकाश के आदेश किए जारी

देहरादून

बृहस्पतिवार को पड़ी बारिश ओलावृष्टि और उपरी इलाकों में पड़ी बर्फबारी के चलते बढ़ती ठंड के चलते देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 1से 8 तक की कक्षाओ के लिए शुक्रवार के अवकाश हेतु आदेश जारी किए हैं।

जारी किए गए आदेश के अनुसार…

कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी मयूर विहार देहरादून।

आदेश/विविध/

21051(1)क /अवकाश/2023-24 दिनांक 01 फरवरी 2024

आदेश

आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौडी द्वारा प्राप्त निर्देशो के कम में दिनांक 02 फरवरी 2024 को अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जनपद देहरादून के कक्षा 8 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 02.02.2024 को एक दिन अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अतः समस्त शैक्षणिक संस्थानों के संस्थाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि शीतलहर के दृष्टिगत समस्त शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 8 तक), एवं आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 02.02.2024 को पूर्णतः बन्द रहेंगे। कक्षा 8 तक के (एकल) विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/कार्मिकों का भी अवकाश रहेगा। साथ ही जिन माध्यमिक विद्यालयो में कक्षा 6 से 8 संचालित होती है उन छात्र-छात्राओ का भी पूर्णतः अवकाश रहेगा एवं शिक्षक यथावत् कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अध्यापन कार्य करायेगे।

साथ ही समस्त संस्थाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित करेंगे कि समस्त छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तक अवकाश की सूचना अनिवार्यतः उपलब्ध हो सके।

(प्रदीप कुमार)

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून।

21051 (1) क

/अवकाश / 2023-24 दिनांक उक्तवत्

पृ०स०/ विविध/

 

प्रतिलिपि- निम्नांकित की सेवा में सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौडी।

जिलाधिकारी देहरादून।

जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून।

समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारी देहरादून को इस निर्देश के साथ कि उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

 

कार्यालय पत्रावली।

 

(प्रदीप कुमार) मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *