कांग्रेस को उत्तराखंड में एक और बड़ा झटका लगा,कांग्रेस विधायक मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी को कहा गुड बाय – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस को उत्तराखंड में एक और बड़ा झटका लगा,कांग्रेस विधायक मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी को कहा गुड बाय

देहरादून

देश भर में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को छोड़कर भजपा में जाने का सिलसिला लगातार जारी है।

उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अन्य पार्टियों को झटके पे झटका देने में लगी हुई है। शुक्रवार को भी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के पुत्र हैं जिनका जन्म 16 अक्टूबर 1968 को हुआ।

उनकी बहन ऋतु भूषण खंडूरी वर्तमान में उत्तराखंड विधान सभा की अध्यक्ष हैं।

शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मनीष खंडूरी 2019 में पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.