स्कूल वैन में धू धू कर लगी आग से फायर ब्रिगेड भी बचा ना सकी,शुक्र है वैन थी खाली वरना हो सकता था बड़ा नुकसान

देहरादून/हल्द्वानी

मुखानी चौराहे के निकट कालाढूंगी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी स्कूल की एक वैन में अचानक भीषण आग लग गई। धू-धू कर जल रही वैन से निकली आग की लपटों से बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया । वो तो शुक्र हुआ कि वैन में स्कूल के बच्चे नही बैठे थे वरना हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे।

हांलांकि मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक वैन जलकर पूरी तरह ख़ाक हो चुकी थी। गनीमत की बड़ी बात ये रही कि उस वक़्त वैन खाली थी। वरना इस अग्नि कांड से बड़ा हादसा हो सकता था।

पूछताछ में वैन चालक राकेश कुमार ने घटना के बारे में बताया कि द्रोणा पब्लिक स्कूल राजपुरा हल्द्वानी में दो दिन बाद एनुअल फंक्शन होने वाला था, जिसमें बच्चों को सम्मानित करने के लिए वह कालाढूंगी रोड स्थित एक मॉल में सीनरी खरीदने पहुंचे थे स्कूल की गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी की थी। सीनरी खरीद कर जैसे ही लौटे तभी देखा तो खड़ी वेंन आग की लपटों से घिरी हुई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और आग बुझाने का कार्य किया गया। सूचना पाकर मौके पर फायर सर्विस के लोगो के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए थे।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। गौरी तौर पर तकनीकी खराबी के चलते वाहन में आग लगना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *