कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर चौर्थी लिस्ट की जारी,उत्तराखण्ड के हरिद्वार और नैनीताल यू एस नगर के दो टिकट भी हुए जारी

देहरादून/नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आखिर शनिवार को देर रात को चौथी लिस्ट जारी कर ही दी। जारी की गयी इस लिस्ट में 12 राज्यों के 45 नाम हैं। मध्यप्रदेश से 12, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र 4, तमिलनाडु से 7, मणिपुर 2, मिजोरम से एक, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर से 2-2, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार और असम से एक-एक उम्मीदवार का ऐलान किया।

बताते चलें कि अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी गई है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड की हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार संसदीय सीट पर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है।

हालांकि इससे पहले कांग्रेस अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा, गढ़वाल संसदीय सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *