देहरादून/ऋषिकेश
मंगलवार को दिन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर डी एम और एसएसपी को टीम बनाकर जांच करने के आदेश दिए थे। लेकिन तात्कालिक आदेश की गरिमा रखते हुए पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी चिकित्क को एम्स हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ही गाड़ी में डाल लिया और थाने ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश में महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने वाले नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार को मंगलवार को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया
एम्स के इमरजेंसी वार्ड के भीतर ही पुलिस ने गाड़ी डाल दी और रैंप के सहारे छठी मंजिल पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार करके लाया गया। पुलिस का प्लान इतना गोपनीय रहा कि आरोपी और उसके शुभचिंतकों को भनक भी नहीं लग पाई।
