श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम् के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप गुसाईं ने विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हेतु दिया मार्गदर्शन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम् के दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप गुसाईं ने विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में सफलता हेतु दिया मार्गदर्शन

देहरादून/उत्तरकाशी

श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम् कार्यक्रम के तृतीय सत्र में सुप्रसिद्ध धावक और राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप गुसाईं द्वारा सेवा मंडल के सदस्यों को

संवाद/व्याख्यान के माध्यम से विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

उत्तरकाशी के डूंडा निवासी संदीप गुसाईं के द्वारा श्री काशी विश्वनाथ बाल सेवा मंडल के सदस्यों/युवाओं को उनके खेलकूद के प्रति संभावना विषय पर संवाद/व्याख्यान एवं विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान दैनिक प्रातःकालीन आरती के उपरांत गुसाईं ने सभी सदस्यों व युवाओं को फिटनेस, मानसिक ,बौद्धिक विकास, स्थिर सकारात्मक संतुलन द्वारा देश की सुरक्षा सेवा की प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बताते चलें कि संदीप गुसाईं ने वर्ष 2016 से 2022 तक विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में हिल चैंपियन बनकर जनपद को गौरवांवित किया है । वर्ष 2023 में श्रेष्ठ धावक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 2019 में श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है।

2021 में राज्य स्तरीय मैराथन में स्वर्ण पदक के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए ।

इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पूरी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ मंदिर द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से जन सामान्य को लाभ देने का प्रयास किया गया है बाबा के चरणों में राष्ट्रीय खिलाड़ी गुसाई और सभी श्रद्धालुओं हेतु मंगल कामना की प्रार्थना है।

कार्यक्रम में पारस कोटनाला, मुकेश राणा ,अंकित ममगाईं , पृथ्वीराज राणा,जमुना उनियाल , मोहन डबराल, कृष्णपाल मटुडा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *