छत्तीसगढ़ में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में वन विभाग उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 50 मेडल जीतकर प्रतियोगिता में छठा स्थान बनाया

देहरादून

छत्तीसगढ़ में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखंड वन विभाग के खिलाड़ीयों ने मैदान पर अपना लोहा मनवाया हैं।

अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के खिलाड़ियों ने 50 मेडल अपने नाम किये हैं, जिसमे उत्तराखंड प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रहा है।

इस क्रम में देहरादून वन प्रभाग के द्वारा उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है जिसमे स्वयं प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा द्वारा प्रतियोगिता में 2 रजत एवं 0l2 कांस्य पदक अपने नाम किये गए है। इसके साथ ही देहरादून वन प्रभाग के वन आरक्षी अंकित द्वारा 3 स्वर्ण पदक व 1 रजत के साथ बेस्ट एथेलेटिक्स का ख़िताब भी अपने नाम है।

देहरादून वन प्रभाग से ही महिलाओं में वन दरोगा प्रियंका भट्ट तथा विनीता छिम्वाल उप्रेती ने टेबल टेनिस युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर उत्त्तराखंड का नाम रोशन किया है , साथ ही वन दरोगा नरेंद्र ने शंतरज में कांस्य पदक व वन आरक्षी सोनम फर्शवाण भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण पदक हाशिल प्रतियोगिता में अपनी अलग छाप छोड़ी है।

प्रतियोगिता का सम्पूर्ण प्रबंधन डॉ धनंजय मोहन प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ) उत्तराखंड के दिशा निर्देशन में पीके पात्रो, मुख्य वन संरक्षक इको टूरिज्म व ज़ायका द्वारा संपादित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.