SDRF टीम ने घूमने आए नोएडा यूपी निवासी दो युवको को लैंडस्लाइड जोन में फंस जाने पर सकुशल किया रेस्क्यू

देहरादून/चमोली

मंगलवार को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि विष्णुप्रयाग के पास नदी किनारे 2 पर्यटक फँसे हुए है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट जोशीमठ से SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

दोनों युवक राजवीर शर्मा C/O मनीष शर्मा, उम्र-18 वर्ष एवं अखिल ध्यानी पुत्र दीपक ध्यानी, उम्र-18 वर्ष, दोनों निवासी- नोएडा, उत्तरप्रदेश घूमने के लिए यहां आए हुए थे, उसी दौरान घूमते हुए नदी किनारे किनारे दूर तक निकल आये। आगे रास्ता न मिलने व लैंडस्लाइड जोन में फंस जाने पर काफी घबरा गए थे।

SDRF टीम द्वारा करीबन 2 किमी दूरी पैदल तय करते हुए मौके पर पहुँचकर दोनों युवकों को सकुशल अपनी सुरक्षा में मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जहाँ से उन्हें थाना जोशीमठ के सुपर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम का विवरण….

Si जगमोहन सिंह

Si विनीत देवरानी

Hc महेश सिंह

Ct संदीप कुमार

Ct विकास कुमार

Ct शेखर नगरकोटी

Pm राहुल भंडारी

Pm कमल नेगी

Udr देवेंद्र नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *