उत्तराखंड से दून के अवधेश पन्त बने अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महापरिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड से दून के अवधेश पन्त बने अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महापरिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून

देश में स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवारों के कल्याण एवं जन सेवा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत सरकार एमिनेंट कमेटी के पूर्व सदस्य प्रहलाद प्रजापति की सस्तुति पर उत्तराखंड से कर्मठ एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के स्वामी उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पन्त को राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप गई ज्ञात हो की पंत पिछले काफी समय से उत्तराखंड प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लगभग दो करोड़ परिजनों को देश में देश भक्ति की भावना जागने एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों कोउनके सम्मान की लड़ाई को लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

अपने मनोनयन पर पंत ने सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चयन समिति का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करेंगे और देश की आजादी में अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव उत्तर पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *