कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर जारी की गई प्रचारकों की सूची में संशोधन करते हुए यूथ कांग्रेस और NSUI के प्रदेश अध्यक्षों को किया शामिल

देहरादून

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन किया गया है। भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल के स्थान पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ पर्यवेक्षक:

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निकाय चुनावों के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

गढ़वाल मंडल: धीरेन्द्र प्रताप (प्रदेश उपाध्यक्ष) और हेमा पुरोहित (प्रदेश अध्यक्ष, सेवादल)।

कुमाऊं मंडल: भगीरथ भट्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष) और सतीश नैनवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष)।

Leave a Reply

Your email address will not be published.