चमोली में बद्रीनाथ मार्ग माना के निकट एवलांच की चपेट में आए 55 में 7 श्रमिकों के शव बरामद, एक अब भी लापता,44 अस्पताल में भर्ती – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

चमोली में बद्रीनाथ मार्ग माना के निकट एवलांच की चपेट में आए 55 में 7 श्रमिकों के शव बरामद, एक अब भी लापता,44 अस्पताल में भर्ती

देहरादून

बद्रीनाथ मार्ग के निकट माणा के पास एवलांच की चपेट में आकर लापत्ता चल रहे 3 श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए। 4 श्रमिकों के शव गत दिवस बरामद कर लिए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल 0l7 श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं देहरादून निवासी एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि लापता एक श्रमिक की तलाश जारी है। खोज एवं बचाव दलों द्वारा उसका रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्योतिर्मठ में मृतक श्रमिकों का पोस्टमार्टम किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 44 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। उनके उपचार की समुचित्त व्यवस्था की गई है तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार है।

मृतक श्रमिकों तथा लापता श्रमिक की सूची प्रेस नोट का संलग्न है। नोटः-सूची के कम संख्या 05, 06, 07 में अंकित श्रमिक वह हैं, जिनके शव रविवार 2 मार्च को बरामद हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.