उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में हुई जमकर बर्फबारी के चलते रविवार को मार्ग हुआ बंद,प्रशासन ने देर रात खोलने की बात की – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में हुई जमकर बर्फबारी के चलते रविवार को मार्ग हुआ बंद,प्रशासन ने देर रात खोलने की बात की

देहरादून/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री हाईवे पर रविवार को धराली और जांगला पुल के बीच में एक बार पुनः तीसरी बार चांग थांग में हिमस्खलन हो गया। इस कारण गंगोत्री धाम सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।
लेकिन शनिवार और रविवार को हुई बर्फबारी के बाद आमजन द्वारा रविवार शाम को खुलने की उम्मीद की जा रहीं थी।
बताते चलें कि शनिवार की देर रात से गंगोत्री और हर्षिल क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी और जिसके लिए मौसम विभाग ने उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी पहले ही दे दी थी।
पिछले माह 28 फरवरी को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण डबराणी, झाला के समीप और धराली और भैरोघाटी के बीच भारी हिमस्खलन हुआ था।
इसके बाद फिर धराली से आगे चांगथांग के समीप बड़ा हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे बंद होने से वहां पर आवाजाही बंद हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.