UCOST में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025,योग प्रशिक्षिका सीमा टांक एवं उनकी टीम ने कराए विभिन्न योगासन

देहरादून

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 , गहन अध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका सीमा ताक एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस आयोजन में यूकॉस्ट और आंचलिक विज्ञान केंद्र (RSC) के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा कई अन्य संस्थाओं के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दिवस का उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और दैनिक जीवन में योग की महत्ता को रेखांकित करना था, जो इस वर्ष की थीम “योग : स्वयं और समाज के लिए” के अनुरूप था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता श्री हेमंत पांडे जी ने भी योग सत्र में प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थिति लोगों योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी और कहा की एक सफल जीवन शैली के लिए, सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक सजगता और आंतरिक संतुलन बहुत आवश्यक है। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए , प्रतिभागियों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया और कहा कि योग जैसे पारंपरिक ज्ञान प्रणाली को विज्ञान-आधारित जन कल्याणकारी पहलों में शामिल करना स्थायी स्वास्थ्य और विकास की दिशा में एक प्रभावी कदम है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान-अभ्यास और दैनिक जीवन में योग को समाहित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *