पहल..ग्राम पंचायत दुवाकोटी की खुली बैठक मे ममता चौहान का प्रधान के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन

देहरादून/ चम्बा

विकास खंड चम्बा के धार अकरिया पट्टी के ग्राम पंचायत दुवाकोटी मे प्रधान पद के लिए निर्विरोध चयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। निवर्तमान प्रधान राखी चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने प्रधान पद हेतु विचार विमर्श किया, जिसमें उपस्थित रहे सभी लोगों ने निर्विरोध चयन करने के लिए सुझाव दिया, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में ममता चौहान को निर्विरोध प्रधान पद हेतु चयनित किया गया। सभी लोगों ने निर्विरोध चयन करने को अच्छी पहल बताया है।

बैठक में पूर्व प्रधान कमल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान पुष्पा चौहान, निवर्तमान सदस्य क्षेत्र पंचायत विजेंद्र सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह चौहान ने समर्थन किया, सुनील सिंह चौहान ने कहा कि निर्विरोध चयन करने से गाँव में विकास कार्य अच्छे ढंग से होते हैं। इस अवसर पर जोत सिंह चौहान, शूरबीर सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए पुष्पा चौहान का नाम प्रस्तावित किया गया है। ग्राम पंचायत दुवाकोटी से अन्य कोई उम्मीदवार सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.