वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) ne में वन विभाग के 25 अधिकारियों/कार्मिकों एवं 11 वन पंचायत सरपंच सदस्यों सहित अन्य व्यक्तियों को किया सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) ne में वन विभाग के 25 अधिकारियों/कार्मिकों एवं 11 वन पंचायत सरपंच सदस्यों सहित अन्य व्यक्तियों को किया सम्मानित

देहरादून

वन मुख्यालय देहरादून में स्वतंत्रता दिवस-2025 (15 अगस्त, 2025) के अवसर पर डॉ.समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों (यथा वन, वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण एवं वन सुरक्षा, योजनाओं-परियोजनाओं व सांख्यिकीय कार्यों, मानव वन्यजीव संघर्ष, आपदा प्रबन्धन (राहत-बचाव कार्य), वनाग्नि नियंत्रण, वन विकास कार्य, वन पंचायतों के प्रबन्धन, ईको टूरिज्म आदि) में कुल वन विभाग के 25 अधिकारियों/कार्मिकों एवं 11 वन पंचायत सरपंच सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा वन विभाग के सभी अधिकारियों/कार्मिकों को दृढ़ इच्छाशक्ति व त्वरित निर्णय के संकल्प के साथ पूर्ण मनोबल से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

उक्त अवसर पर वन विभाग के अधिकारी बी०पी० गुप्ता, प्रमुख वन संरक्षक, वन पंचायत/प्रशासन, रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक, नियोजन एवं वित्तीय प्रबन्धन, नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक, डॉ

विवेक पाण्डेय, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव-प्रशासन, मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मानव संसाधन, विकास एवं कार्मिक प्रबन्धन, सुशांत कुमार पटनायक, मुख्य वन संरक्षक, परियाजनाएं तथा राहुल, मुख्य वन संरक्षक,आईटी सेल आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.