दर्जनों लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर करण माहरा और ज्योति रौतेला की मौजूदगी में भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दर्जनों लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर करण माहरा और ज्योति रौतेला की मौजूदगी में भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून

मोथरों वाला, वार्ड नंबर 85, आशीर्वाद एंक्लेव, धर्मपुर विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन देते हुए भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के मथुरावाला क्षेत्र में एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की उपस्थिति में वार्ड नंबर 85 स्थित आशीर्वाद एंक्लेव में वरिष्ठ भाजपाई एवं पूर्व ग्राम प्रधान नवीन छेत्री संग दर्जनों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-शामिल सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में स्वागत किया

सदस्यता ग्रहण करने वालों के प्रमुख लोगों में ए.के. बहुगुणा, जी.पी. ममगाई ,आयुष भट्ट, शोभा भट्ट ,उर्मिला भट्ट ,पविता पंवार ,रीता रमोला , संतोषी रावत ,अंजू बिष्ट ,अनीता डोभाल, अनुराधा गुसाईं , अखिलेश भट्ट , शिवशरण थलवाल ,दिनेश बगियाल ,सुनील उनियाल ,राकेश बिजलवान ,आशा थापा ,सोहन शाही ,सुचित्रा छेत्री ,अर्चना थापा ,राजकुमार सिंह छेत्री ,सुरेंद्र थापा ,आनंद सिंह छेत्री ,राजेश थापा , रत्ना देवी ,भीमकला देवी ,ठाकुर मलपुन ,आनंद सिंह बिष्ट, कैलाश मैथानी, सतीश नेगी,राधिका नेगी और अन्य स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

मुख्य कारण:

– भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ

– महिला अपराधों में वृद्धि

– बेरोजगारी की गंभीर समस्या

– युवाओं की उपेक्षा

– स्थानीय विकास में ठहराव

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस अवसर पर कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।”

प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा,महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की प्राथमिकता है। आज का यह आयोजन महिला शक्ति के जागरण का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.