देहरादून
समर वैली स्कूल में शुक्रवार को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
इस मौके प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई और स्कूल कैंपस में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही परिसर में फलो एवं छायादार पौधों का पौधारोपण भी किया गया। जिसमें शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समर वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई। जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाकर राष्ट्रीय भावना का संचार किया।
इसके बाद, प्रिंस विपन, प्रशासनिक एवं खेल संकायाध्यक्ष ने स्कूल में ध्वजारोहण किया, सभी उपस्थित शिक्षकों और छात्रों ने राष्ट्रगान गाया।
ध्वजारोहण के उपरांत स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रजा चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अंग्रेजी में भाषण दिया। गर्व अरोड़ा और रेशमा शर्मा ने हिंदी में कविता पाठ प्रस्तुत किया। उन्होंने देश के वीर योद्धाओं के बलिदान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ममता शर्मा ने भी इस अवसर पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसने छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।
अमृता गंभीर ने अपने संबोधन में देश की आजादी के संघर्ष और इसके लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। इस भव्य समारोह का संचालन कक्षा 12 की वैष्णवी उपाध्याय ने किया। अंत में स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।