यमनोत्री अस्थाई झील से पानी निकल रहा,लेकिन इससे आगे के रास्ते पर जंगलचट्टी में रास्ता गायब

देहरादून/उत्तरकाशी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे

इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिये।

क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनात है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि स्याना चट्टी में बनी अस्थाई झील के खुलने और जल स्तर कम होने से उक्त स्थान पर आवाजाही सुचारू की जा चुकी है तथा यमुनोत्री राजमार्ग पर चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलेन कार्य कर रही हैं।

जनपद में अवरूद्ध मार्गों को आवाजाही हेतु बहाल करने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *