उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी की,रुचि भट्ट को महिला प्रदेश अध्यक्ष और दीप्ति,तरुण और कुंदन बने महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 बने प्रदेश मंत्री – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी की,रुचि भट्ट को महिला प्रदेश अध्यक्ष और दीप्ति,तरुण और कुंदन बने महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 बने प्रदेश मंत्री

देहरादून

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभाग मे 42 लोगों को दायित्व दिये गए है।

दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष तथा अन्य मोर्चो मे भी नियुक्ति की गयी है।

सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में गठित भाजपा उत्तराखंड की नवीन कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

निश्चित तौर पर आप सभी की कार्यनिष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.