उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास पर्व मनाया मौजूद सदस्यों ने जमकर खेला भेलो और खाई पुड़ी पकोड़ी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास पर्व मनाया मौजूद सदस्यों ने जमकर खेला भेलो और खाई पुड़ी पकोड़ी

देहरादून

टिहरी स्मृति मंच एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में उत्तरांचल प्रेस क्लब में ईगास महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ईगास महोत्सव में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने बैलों खेल कर और पुड़ी पकोड़े खाकर इस महोत्सव को मनाया।

ईगास महोत्सव का आयोजन रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभागार में टिहरी स्मृति मंच की अध्यक्ष व राज्य मंत्री विनोद उनियाल सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर, भाजपा नेता ज्योति सिंह बिष्ट , उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं। तबला वादक कलाकारों हे शानदार तबला वादन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड में ईगास पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह हमारा लोक पर्व है और यह पर्व पहाड़ में रोशनी को और ज्यादा ऊर्जा देता है। जिस तरह से विभिन्न समाजों में अलग-अलग त्यौहार मनाया जाते हैं, इस तरह से ईगास पर्व उत्तराखंड में मनाया जाता है और हमें इस पर गर्व है।

टिहरी स्मृति मंच की अध्यक्ष और राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि ईगास पर्व एक पारंपरिक पर्व है। इस पर्व को उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया रहा है। अब इसका नतीजा ये रहा कि ये पर्व देश दुनिया में भी मनाया जा रहा है, कारण अब हमारे उत्तराखंड के लोग देश दुनिया में इस पर्व को हर्षोल्लाह के साथ मना रहे हैं। ये हमारे राज्य के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि ईगास पर्व का आयोजन जगह-जगह पर लगातार हो रहा है और अगले एक सप्ताह तक इस पर्व का आयोजन होता रहेगा। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड की भावी पीढ़ी भी इस पर्व का महत्व समझे और इस हर साल धूमधाम के साथ मनाए। इस मौके पर अतिथि जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि विकास हमारी संस्कृति से भी जुड़ा है। राज्य की संस्कृति को देखते हुए विभिन्न राज्यों के तमाम लोग उत्तराखंड आते हैं और यहां की संस्कृति और पर्व का महत्व समझकर उसका अच्छा संदेश देते हैं। ये भी कहा कि माधव सिंह भंडारी से भी ये पर्व जुड़ा है। इसके उपरांत प्रेस क्लब परिसर में ढोल दमाऊ की ताप पर जमकर पहाड़ी नृत्य किया गया। पटाखे फोड़े गए। भेलों खेला गया। टिहरी स्मृति मंच की तरफ से मौजूद महिलाओं ने भी भेलों खेला। आपस में खुशियां बांटी। इस अवसर पर काफी संख्या में उत्तरांचल प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार उनके परिजन और टिहरी स्मृति मंच से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *