देहरादून
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्य आमोद पेन्युली के आकस्मिक निधन पर आंदोलनकारी मंच द्वारा शोक व्यक्त किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि देर रात आमोद पेन्युली की पुत्री द्वारा उनके पिता का देर रात हार्ट अटेक के कारण निधन हो जाने का दुखद समाचार दिया और बताया कि सुबह हरिद्वार मॆं अन्तिम संस्कार हेतु सुबह जाएंगे।
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती को पूरी जानकारी मिलने पर उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को उनके निधन की सूचना भेजी तो सभी इस घटना से बेहद दुःखी हुए। काफी संख्यां मॆं राज्य आंदोलनकारी उनकी अन्तिम यात्रा मॆं हरिद्वार जाने हेतु शामिल हुये।
आमोद पैन्यूली अपने पीछे पत्नी एवं एक पुत्री को छोड़ गये हैं। हरिद्वार में अन्तिम संस्कार कै दौरान उनके भतीजे एवं पुत्री ने मुखाग्नि दी।
मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के साथ चन्द्रकिरण ने बताया क़ि वह राज्य आन्दोलन के समय से ही जुझारू रहें और प्रत्येक बन्द चक्का जाम एवं जेल भरो आंदोलन मॆं महत्वपूर्ण भूमिका रही वह राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुये थे।
पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान व एडवोकेट पृथ्वी सिंह नेगी के साथ मंच के महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा क़ि वह हमेशा मुस्कराते हुये सभी से मिलते थे और आंदोलनकारी मंच के प्रत्येक कार्य मॆं हमेशा तन मन धन से योगदान देते थे।
राज्य आंदोलनकारियों ने ईश्वर से उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की।
श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु पूर्व सूचना आयोग योगेश भट्ट , सलाहकार केशव उनियाल , पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल , मनोज नौटियाल , हरी सिंह मेहर , मोहन रावत , राकेश नौटियाल , मोहन थापा , महेन्द्र सिंह रावत , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , राजेश पान्थरी , धनंजय घिल्डियाल , सुनील डबराल , पुष्पलता सिलमाणा , सत्या पोखरियाल , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , तारा पाण्डे , शकुन्तला रावत , रामेश्वरी नेगी आदि शामिल हुए।