हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार की सुबह सुबह भूकंप के झटकों से खुली लोगो की नींद

देहरादून/अम्बाला

हरियाणा के सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई। 3 दिन पहले 3.5 की तीव्रता के साथ झटके महसूस हुए थे।

हरियाणा का सोनीपत शहर लोगों को सुबह सुबह ही दहशत दे गया। सोमवार को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। और लोग घरों से बाहर भरे दिखे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। खबरों के मुताबिक इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर सुबह 8.44 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोनीपत के साथ दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में इसका असर देखने को मिला। लोगों को जैसे ही झटके महसूस हुए वो अपने अपने घरों से बाहर निकल गए।

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोनीपत और दिल्ली के पास हरियाणा के इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

बताया गया कि तीन दिन पहले भी सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी। 12:49 पर यह झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में जमीन से 5 किलोमीटर भीतर तक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *