STF की ANTF सेल ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए की 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन की बरामद,एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

STF की ANTF सेल ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए की 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन की बरामद,एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार

देहरादून/किच्छा

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।

आरोपी शहनवाज द्वारा बताया गया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।

शहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन के बड़े सप्लायर ने गिनती की जाती है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड चल रही थी,माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसीलिए कुमाऊं के ड्रग पैडलर्स की ये पहली पसंद बना हुआ था। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लग रखी थी।

अभियुक्त शहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था,जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की गई। STF एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं। सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हैं जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हीरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।

अभियुक्त शहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी जनपद बरेली

बरामदगी-1 किलो 33 ग्राम हेरोइन

एक मोटरसाइकिल Hero Passion Pro.

STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. SI विनोद चंद्र जोशी

3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

4. आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली किच्छा  पुलिस टीम

1- निरीक्षक प्रकाश दानू

2- SI पवन जोशी

3- आरक्षी उमेश सिंह

4- आरक्षी उमेद गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *