ऋषिकेश के शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में अभियुक्त को पुलिस ने छुटमलपुर सहारनपुर(यूपी) से किया गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ऋषिकेश के शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या मामले में अभियुक्त को पुलिस ने छुटमलपुर सहारनपुर(यूपी) से किया गिरफ्तार

देहरादून/ ऋषिकेश

शनिवार 31-01-2026 की रात को कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा जाली के दरवाजे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार कर लिया गया।

दून पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्त का नाम/पता इस प्रकार है।

सुरेश गुप्ता (40)पुत्र स्व. लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *