वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति वाणी विहार का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,संगठन को आगे बढ़ाने का श्रेय मिला डॉ.शर्मा को – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति वाणी विहार का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,संगठन को आगे बढ़ाने का श्रेय मिला डॉ.शर्मा को

देहरादून

वरिष्ठ नागरिक जनसेवा समिति वाणी विहार का स्थापना दिवस सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम विशेष रूप से डा तोमर,पार्षद त्रिलोक बर्गली तथा अध्यक्ष हुकम सिह गड़िया ने प्रतिभाग किया।

संचालन‌ महासचिव पीडी लोहानी ने समिति के विषय मे बताते हुए कहा कि जबसे जनकवि डा अतुल शर्मा वाणी विहार मे आये हैं तब से क्षेत्र के अन्दर एक खास तरह की एनर्जी का संचार हुआ है,उत्साह से सारे सदस्य लबरेज नजर आ रहे हैं।उन्हीं की। प्रेरणा से हम सब सक्रिय हुए है। वर्ष भर का लेखा जोखा उकेरती स्मारिका भी उन्ही की प्रेरणा से प्रकाशित की गई है ‌।

इस अवसर पर डा. अतुल शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों का संगठन काम करने लगा है अब युवाओं का भी संगठन होना भी ज़रुरी है।

पार्षद त्रिलोक बर्गली ने क्षेत्र के विकास कार्य का परिचय दिया ‌तथा डा तोमर ने सराहना की। अध्यक्ष हुकम सिह गड़िया ने सभी सदस्यों का अभिन्दन किया वआगामी योजनाओं को वर्णित किया। समारोह मे ठाकुर चंद नागेन्द्र जोशी, देवेंद्र कांडपाल, शेरसिंह राणा माधवान्द उनियाल सुन्दर सिह उनियाल नन्दन सिह खुशी राम स्वर्ण सिह आनन्द सिह रावत मातरम सिह नेगी नसीम परवाना किशन सिह जीना गोविन्द सिह बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *